धौज: फरीदाबाद पाली क्रेशर जोन में दो ओवरलोड डंपर को किया काबू और की लगाया जुर्माना
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने पाली क्रशर जोन के पास से दो ओवरलोड डंपर को काबू किया है। दोनों में क्षमता से अधिक पत्थर लदे थे। दोनों पर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के डीएसपी मनीष सहगल ने बताया कि सूचना पर परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर दो डंपर को काबू किया गया है।