अनूपपुर: भालूमाड़ा थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी लापता, परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने जांच शुरू की
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में भालूमाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भालूमाड़ा थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि किशोरी की तलाश जारी है ।