विदिशा नगर: सोमवार दोपहर नपा विदिशा के ठेकेदारो ने कलेक्ट्रेट मे कलेक्टर को सौपा ज्ञापन,7-8 करोड भुगतान न करने का CMO पर लगाया आरोप
विदिशा नगर पालिका के ठेकेदारों द्वारा सोमवार दोपहर को कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को लिखित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर पालिका के सीएमओ धीरज शर्मा डेढ़ साल से 7 से 8 करोड रुपए का भुगतान ठेकेदारों को नहीं कर रहे हैं। सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आप भी लगाए।