लखीमपुर: रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर पुलिस चौकी इलाके में अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सलेमपुर कोन निवासी पंकज मिट्टी खोदने के लिए गया था इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे वह उसके नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुचे परिजनों ने काटा हंगामा।