अनूपपुर: राजेंद्र ग्राम पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा, सोना-चांदी, नकदी, कार और ताला तोड़ने के औजार जब्त
थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र में सूने मकानों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से एक मारुति स्टीलो कार, 27 ग्राम सोना, 1300 ग्राम चांदी, तीन मोबाइल फोन एवं ताला तोड़ने के औजार जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच थाना राजेन्द्रग्राम में तीन चोरी हुई थी।