शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित श्रीराम चौक पर शुक्रवार- शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। अज्ञात लोगों ने जहां एक कार के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए, वहीं पास में स्थित दो पान टपरों में आग लगाने का प्रयास किया गया।घटना का खुलासा शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुचे और लोगों ने सूचना पुलिस को दी।