मुरैना नगर: भवनपुरा गांव में हादसा: कटर मशीन में मजदूर की दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच जारी
मुरैना जिले के चिनौनी थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव में बुधवार-गुरुवार रात कटर मशीन से फसल काटते समय एक मजदूर उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 27 वर्षीय रामू पुत्र धन्ना आदिवासी निवासी श्योपुर जिले का था। वह एक माह से यहां मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।