गुना में म्याना थाना के नेशनल हाईवे 46 पर साक्षी कॉलेज के पास 5 दिसंबर की देर शाम को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। नई सराय के पास डूंगासरा गांव से गुना आ रहे बाइक सवार पति-पत्नी में पत्नी बिन्नो कुशवाहा निवासी भगवती नगर गुना घायल हो गई। डायल 112 के आरक्षक शुभम शर्मा पायलट विवेक रघुवंशी ने जिला अस्पताल में भर्ती किया। दूसरे बाइक चालक मौके से भाग गए।