गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह द्वारा न्यू बरगंडा स्थित दुर्गा माता बालिका मध्य विद्यालय में एक नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन
रोटरी गिरिडीह द्वारा न्यू बरगंडा स्थित दुर्गा माता बालिका मध्य विद्यालय में गुरुवार को 2 बजे तक एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 100 स्कूली छात्राओं एवं शिक्षिकाओं का नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही साथ बच्चों के बीच कॉपी, ड्राईंग बुक,पेंसिल, एवं बिस्किट,फ्रूटी इत्यादि का वितरण किया गया।