फतेहपुर: सदर के नई तहसील चौराहे के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र हुए घायल, पिता को आई गंभीर चोट
अस्ती गडरियन पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय मंगली का 65 वर्षीय पुत्र रामनाथ पाल अपने 21 वर्षीय पुत्र जितेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील चौराहे के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र दो