खरगोन शहर के बिस्टान रोड पर एक दाल मिल के पीछे नाले के समीप अतिक्रमण कर बने 6 मकानों को शुक्रवार नपा अमले ने तोडऩे की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान रहवासियों ने विरोध भी दर्ज कराया, जिस पर नपा अफसरों ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी।