लालगंज: गोर्गी गांव में घर के करीब बैठी महिला को सर्प ने डंसा, निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार
हलिया थाना क्षेत्र के गोर्गी गांव में मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे घर के करीब बैठी महिला को सर्प ने डंस लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने महिला को लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर महिला का उपचार चल रहा है। गोर्गी गांव निवासिनी 40 वर्षीया रेखा देवी घर के करीब बैठी थी। उसी समय महिला के पैर में सर्प ने डंस लिया।