मंदसौर: जनकल्याण शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, किया गया वृक्षारोपण
जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बीच चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित शिविरों का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।