बेरमो: बोकारो थर्मल: रिटायर्ड कर्मियों के जाने के बाद खाली डीवीसी आवास शराबियों का अड्डा बने
Bermo, Bokaro | Jun 13, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल स्थित दामोदर वैली कॉरपोरेशन के आवासीय परिसर में रिटायर्ड कर्मियों के जाने के बाद कई क्वार्टर खाली पड़े हैं।शनिवार समय लगभग साढ़े बारह बजे स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन खाली आवासों की देखरेख के लिए विभाग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रखरखाव के अभाव में इन बंद क्वार्टरों का ताला खुला छोड़ दिया गया है।