घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में दिवंगत दशयू प्रजापति को विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त की गहरी
रविवार दोपहर लगभग 1 बजे क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे पाथाखेड़ा के वार्ड क्रमांक 24 स्थित निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय दशयू प्रजापति के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वर्गीय दशयू प्रजापति, जगन्नाथ प्रजापति के मामा थे, जिनके निधन से परिवार एवं समाज में शोक का माहौल व्याप्त है।