बरहट: संदिग्ध मौत के मामले में बावल में आक्रोशित ग्रामीणों ने नुमर चौक पर करीब 2 घंटे किया सड़क जाम
Barhat, Jamui | Jun 27, 2026 बरहट थाना क्षेत्र के नुमर में दीपक कुमार यादव का शव मिलने से आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मलयपुर-लक्ष्मीपुर मार्ग नुमर चौक पर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया। परिजनों ने दीपक की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने शनिवार को 5 बजे बताया कि देर रात उसका दोस्त रॉकी तिलक समारोह में चलने की बात कह कर अपने साथ ले गए।