कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी नवाब अली ने कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसके कागजातों पर किसी दूसरे का फोटो लगाकर रुद्रा ऑटो मोबाइल कांधला से बाइक पर ऋण ले लिया। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे कांधला पुलिस ने बताया कि घटना में अक्षय चौहान निवासी तुगाना थाना छपरौली जनपद बागपत और ईष्म सिंह को गिरफ्तार किया गया।