चायल: सुरसेनी गांव में मां सिद्ध कालीका पीठ धाम में सजी आस्था की महफिल, जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद
कौशाम्बी। जनपद के सुरसेनी ग्राम सभा स्थित मां सिद्ध कालीका पीठ धाम में बुधवार को शाम 5 बजे मां पीतांबरा एवं भगवान शनि देव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।