धनघटा: कलेन हरदो के पास कार और बाइक की टक्कर, दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल
संतकबीरनगर। नाथनगर मार्ग पर ग्राम कलेन्द्र हरदो के पास मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम गौन्दौरा निवासी चंद्रेश पुत्र हौसिला अपनी पत्नी रेखा के साथ बाइक से नाथनगर की ओर जा रहे