मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी रोड नंबर-2 स्थित आहर के पास बुधवार देर शाम बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ युवक खुलेआम शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई।