अयोध्या शहर के गुरु नानक इंटर कॉलेज में शनिवार दोपहर 1:00 बजे भारत सरकार के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आरटीओ ऋतु सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया गया।