भभुआ: खराठी गांव में पत्नी ने पति को बच्चों से मिलने बुलाया, ससुराल वालों ने दामाद के साथ मारपीट कर किया घायल
Bhabua, Kaimur | Jun 6, 2025 खराठी गांव मायके में पत्नी ने पति को बुलाया बच्चों से मिलने के लिए तो ससुराल वालों ने दामाद को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। यह घटना शुक्रवार को 2 बजे की बताई गई है। जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी रामजश राम के 25 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार बताया जाता है। घायल ने बताया कि पूर्व से पति-पत्नी के विवाद में मेरी पत्नी मायके में ही रह रही थी।