भभुआ: केवा नहर के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज के बाद रेफर
Bhabua, Kaimur | Jun 6, 2025 भभुआ चैनपुर पथ पर केवा नहर के पास ई रिक्शा व बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना शुक्रवार को 11 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक ई रिक्शा भभुआ से चैनपुर के तरफ जा रहा था। जबकि एक बाइक सवार तीन चैनपुर से भभुआ के लिए आ रहे थे। केवा के पास दोनों की आमने सामने में टक्कर हुई जिसमें पांच लोग घायल हैं।