हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय कैंपस में स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयो का जिला कलेक्टर डॉक्टर खुशाल यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव ने ग्रीन एंड क्लीन कैंपस के मानकों के अनुरूप कार्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।