चायल: गांधीनगर मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
कौशाम्बी। चायल कस्बा के वार्ड नंबर 3 गांधी नगर में सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे घर में आग लग गई। आग से हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। एक गाय और एक पड़िया भी झुलस गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने पीड़ित को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।