घोड़ाडोंगरी: डिजिटल एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव और नकली नोटों की पहचान को लेकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सतपुड़ा शाखा सारनी ने लगाया जागरूकता
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सतपुड़ा शाखा सारनी द्वारा शनिवार को डिजिटल एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव तथा बाजार में प्रचलित नकली नोटों की पहचान को लेकर एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं को वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना था।