हिलसा: हिलसा-नूरसराय मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परीक्षा देकर लौट रहा था
Hilsa, Nalanda | Apr 28, 2026 हिलसा-नूरसराय मार्ग पर मक्षरी खंधा के पास मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के रेडी पंचायत अंतर्गत सिपारा गांव निवासी जगमोहन बिंद के 20 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनु