कर्वी: चित्रकूट के गाड़ौली में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन पर उठाए सवाल वीडियो हुआ वायरल
चित्रकूट के राजापुर तहसील के गाड़ौली क्षेत्र में बागे नदी में कथित अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों के आरोपों का वीडियो रविवार दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि भारी मशीनों से लगातार खनन हो रहा है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।