सहारनपुर: सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मंदिर में तेज बहाव से दो महिलाओं की मृत्यु, दर्शन 29-31 मई तक बंद, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
अचानक आए तेज पानी के बहाव और भारी बारिश के कारण सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में हुई जनहानि में दो महिलाओं की मौत हो गई। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की और कहा कि मृतकों के परिजनों को नियम के अनुरूप यथाशीघ्र सहायता दी जाएगी।