अमरोहा: अमरोहा जिले में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, बिजली ने भी छोड़ा साथ, पंखे और एसी फेल, लोग परेशान
Amroha, Amroha | Jun 9, 2026 अमरोहा जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान से बरस रही आग और चिलचिलाती धूप के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि पंखे और एसी भी बेअसर साबित हो रहे हैं। दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।