पंचकूला: सेक्टर 6 अस्पताल की इमरजेंसी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर 6 अस्पताल की इमरजेंसी के बाथरूम से एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार युवक नशा करता था और वह नशे का इंजेक्शन लगाने के लिए बाथरूम में गया था। युवक के शव के पास से एक नशे का इंजेक्शन भी मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।