पंचकूला: पंचकूला में पुलिस को मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान का कोई नहीं आने पर हिमशिखा के श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार
हित चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक हितेश पाहवा ने पंचकूला में मंगलवार को बताया कि मनसा देवी पुलिस थाने से ASI ऑफिसर सुदेश कुमारी ने किसी अज्ञात महिला का शव हित चैरिटेबल ट्रस्ट को सुपुर्द किया था। जिसकी उम्र 60 साल की बताई गई है। जिसकी 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो पाई, तो मनसा देवी पुलिस थाने की महिला अधिकारी ASI सुदेश कुमारी ने शव ट्रस्ट के हवाले कर दिया था।