मोरनी: टिक्कर ताल से मीरपुर तक सड़क के निर्माण के लिए टेंडर हुआ जारी, ₹4 करोड़ 60 लाख होंगे खर्च
मोरनी के टिक्कर ताल से लेकर मीरपुर तक सड़क के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी हो गया है। मिली जानकारी अनुसार सड़क के निर्माण कार्य पर ₹4 करोड़ 60 लाख खर्च आएगा। आपको बता दें कि ग्रामीणों के द्वारा कहा गया था कि अगर यह सड़क नहीं बनी तो चुनाव का बहिष्कार होगा। अब इस सड़क का टेंडर जारी हो गया है तो ग्रामीण बढ़ चढ़कर वोट डालने बूथ पर पहुंचेंगे।