उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में मंगलवार को कंजर और पारदी समाज के डेरों में झड़प हो गई। दोनों डेरों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। पथराव भी किया। हालात काबू में करने के लिए तीन थानों की पुलिस पहुंची। बल प्रयोग कर झगड़ा खत्म कराया। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर को भी चोटें आई हैं। झड़प का वीडियो मंगलवार 6:00 के लगभग सामने आया