केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार शाम 5:30 राजस्थान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विकास रथ की रवानगी के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि एक सुरक्षित और विकसित भारत के लिए सुशासन और सीमा जागरण, दोनों आवश्यक हैं।