पन्ना: आस्था का अद्भुत हीरा: मन्नत पूरी होने पर किसान ने भगवान जुगल किशोर के चरणों मे अर्पित किया हीरा।
Panna, Panna | Jun 29, 2026 बुंदेलखंड की रत्नगर्भा धरती पन्ना से आस्था की एक अद्भुत कहानी सामने आई है। पटी बजरिया के किसान राजेश उपाध्याय को खदान में 40 सेंट का 'जेम्स क्वालिटी' का चमचमाता हीरा मिला। मन्नत के मुताबिक, उन्होंने इसे भगवान श्री जुगल किशोर जी के चरणों में अर्पित कर दिया। हालांकि, सुरक्षा कारणों से फिलहाल मंदिर प्रबंधन ने इसे किसान को ही सुरक्षित रखने सौंप दिया है।