मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में दबंगों ने युवती से छेड़छाड़ कर बीच सड़क पर पीटा, पुलिस ने मुकदमा लिखकर झाड़ा पल्ला, SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Jan 16, 2025 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही दबंगों ने छेड़छाड़ कर दी थी । उसके विरोध करने पर दबंगों ने उसे बीच सड़क पर पीट दिया था। किशोरी ने दबंगों की शिकायत थाना पुलिस से कि आरोप है कि थाना पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा लिखकर पल्ला झाड़ लिया पीड़ित किशोरी ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से दबंगों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है