मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने वकील पर किया हमला, पीड़ित ने कार्रवाई ना होने पर SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Jan 16, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में बिजली विभाग के ठेकेदार ने वकील की पिटाई कर दी। आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने वकील का मुकदमा नहीं लिखा और बिजली विभाग के कर्मचारियों की तरफ से वकील के खिलाफ मुकदमा लिखकर वकील की गिरफ्तारी को पहुंच गई,वकील ने SSP से शिकायत कर इंसाफ मांगा है