आगरा: महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को CM के द्वारा सम्मानित करने के बाद पहली बार आगरा आने पर उनके आवास पर पार्षद ने किया स्वागत
Agra, Agra | Jan 29, 2024 मशहूर महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है। लखनऊ में मिले सम्मान के बाद पहली बार आगरा आने पर क्षेत्रीय पार्षद मीनाक्षी वर्मा के द्वारा उनके आवास पर स्वागत किया गया है। दीप्ति शर्मा को लखनऊ में मिले सम्मान के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है।