धमतरी: बस्ती के करीब भालू दिखाई देने से मचा हड़कंप, लोग दहशत में हैं
बता दे कि केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकरदोना के आश्रित गांव रामपुर के बस्ती के करीब एक भालू विचरण करते दिखाई दिया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। वही किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही बस्ती के पास भालू दिखाई देने के बाद वन विभाग ने लोगों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की अपील की है।