गिरिडीह: समाहरणालय परिसर से 'बिरसा कृषि रथ-2026' को उपायुक्त रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
समाहरणालय परिसर से बुधवार को 12 बजे 'बिरसा कृषि रथ-2026' को उपायुक्त रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचाना आवश्यक है।