इचाक: ओवरब्रिज के पास पिकअप पलटने से चालक की मौत
ओवरब्रिज के समीप पिकअप पलटी, चालक की मौत थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित चरही ओवरब्रिज के समीप बुधवार मध्य रात्रि एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या जेएच 05 डीयू 0147 उड़ीसा से कच्चा आम लादकर सासाराम (बिहार) जा रहा था।