मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल और एक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। तीन नाबालिग किशोरों ने होटल से सीसीटीवी कैमरे और दुकान से भारी मात्रा में ड्राई फूड चोरी कर लिया था। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।