बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक युवक की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के गोधन घाट की है। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रहने वाले आदर्श कुमार के रूप में की गई है।