शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के सतनवाड़ा-नरवर मार्ग पर सोमवार रात करीब 10 बजे एक तेदुए का घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में तेंदुआ सड़क पर शिकार की तलाश में दिखाई दे रहा हैं । नरवर के भाजपा नेता राम वर्मा शिवपुरी से नरवर आ रहे थे जैसे ही उनकी कार की रोशनी उस पर पड़ी,वो तुरंत जंगल की ओर भाग निकला