विदिशा नगरपालिका मे भाजपा के पार्षद, विकास न होने का मुद्दा लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को उनके धरने का दूसरा दिन था, दिन के समय जहां धरना प्रदर्शन किया गया तो उसी स्थान पर गुरुवार रात को सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, देर रात 11 तक सुंदरकांड पाठ में पार्षद और उनके परिवार के सदस्य शामिल रहे। खुद पार्षद हारमोनियम पर और माइक पर सुंदरकांड पाठ किया