घड़साना: केंद्रीय कानून मंत्री ने ग्राम पंचायत 2 एसटीआर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में की शिरकत
घडसाना के 2STR में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम व्यक्ति के जीवन को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजना में शुरू की हुई है जिसमें आमजन रजिस्ट्रेशन करवा कर योजनाओं का लाभ उठाएं क्योंकि केंद्र सरकार की मंशा है कि पात्र व्यक्ति योजनाओ से लाभान्वित हो इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद किया