घड़साना: जिला कलेक्टर ने 2 एसटीआर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगे शिविर का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश बुधवार को जिले के घड़साना ब्लॉक की ग्राम पंचायत 2 एसटीआर में लगे शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। जिला कलेक्टर की ओर से शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया गया।