महेश्वर पुलिस ने डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए एक सराहनीय पहल की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में एक विशाल 'साइबर जागरूकता मैराथन दौड़' का आयोजन किया गया।