इटावा: इटावा आरपीएफ पुलिस ने केबिल काटकर चोरी करने वाले 3 नाबालिग किशोरों को गिरफ्तार किया, मेडिकल जांच में जुटी हुई है
Etawah, Etawah | Dec 24, 2025 इटावा आरपीएफ पुलिस ने केबिल काटकर चोरी करने का मामले में 3 नाबालिग किशोरो को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया है,नाबालिग चोरों ने 22 दिसंबर को टेलीकॉम कॉपर की केबिल चुराई थी जिसकी वजह से रेलवे फाटक के कम्युनिकेशन प्रभावित हुए थे। तीनों नाबालिग चोर मैनपुरी इलाके के करहल कंजड़ बस्ती के रहने वाले है।